उप्र: बसपा विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल

Former Minister Ramveer Upadhyay Join Bjp Today

हाथरस/आगरा। हाथरस के सादाबाद से विधायक और बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो गए। उपाध्याय ने कल शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

रामवीर उपाध्याय बसपा से निष्कासित होने के बाद भाजपा से अपरोक्ष रूप से जुड़े हुए थे। उन्होंने हाथरस में अपनी पत्नी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को भाजपा के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया था।

मकर संक्रांति पर सूर्य की दिशा बदली तो रामवीर उपाध्याय ने भी राजनीति में अपनी दिशा बदल ली। आज शनिवार को उन्होंने आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर भाजपा की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली।

2009 में फतेहपुर सीकरी से सांसद बनी थीं सीमा उपाध्याय

बसपा सरकार में मुखर ब्राहमण चेहरा रहे पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान हाथरस छोड़कर आगरा के फतेहपुर सीकरी से दांव लगाया।

फतेहपुर सीकरी से उन्होंने पत्नी सीमा उपाध्याय को सांसद बनवाया। सीमा उपाध्याय ने तब कांग्रेस के राज बब्बर को हराया था।

उसी दौरान रामवीर उपाध्याय ने शास्त्रीपुरम में घर बनवाया, तभी से उनका आगरा से नाता बना हुआ है। अब 25 साल तक बसपा में रहने के बाद जब इस्तीफा दिया तो वह नई पारी की शुरूआत भी आगरा से ही कर रहे हैं।

Back to top button