
Rashifal: आज भोलेनाथ बरसाएंगे इन राशियों पर कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल
26 January 2026 Rashifal: सोमवार का दिन कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। विस्तार से पढ़ें 25 जनवरी का दैनिक राशिफल।
26 January 2026 Rashifal: 26 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज दुर्गाष्टमी का व्रत है। आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। । जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आप सितारों की तरह चमकते नजर आएंगे और आपके भीतर जबरदस्त सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप अपने फैसलों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहेंगे। आज का दिन काफी हद तक आपकी सोच और इच्छा के अनुसार आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से भी संतोष मिलेगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मन चिंतित रहेगा। किसी अनजान भय या मानसिक दबाव का अनुभव भी हो सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। हालांकि प्रेम जीवन में स्थिति बेहतर बनी रहेगी और संतान पक्ष से भी राहत मिलेगी। व्यापार सामान्य से अच्छा चलता रहेगा और आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आज हरी वस्तु पास रखने से मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ संकेत दे रहा है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश या प्रयासों से भी धन प्राप्ति के योग हैं। कोई शुभ समाचार मिलने से दिन की शुरुआत ही सकारात्मक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, विशेषकर मानसिक थकान से बचें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति मध्यम रहेगी।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और स्थिरता लेकर आया है। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यदि कोई कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपके पक्ष में फैसला आने के योग हैं।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम व संतान पक्ष से भी सुख मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं और आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापार में भी लाभ।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चोट-चपेट या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेंगी, जिससे मन में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन मध्यम रहेगा। संतान से जुड़े मामलों में भी धैर्य रखना होगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा, लेकिन किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और सहयोग से भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। प्रेमी-प्रेमिका के मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि घर-परिवार में किसी छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में दिन बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पराक्रम और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और विरोधी कमजोर पड़ेंगे। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को आज भावुक होकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। भावनाओं में बहकर किया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि सरकारी तंत्र या सरकारी कार्यों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी। व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रभावशाली रहेगा। आपका रौब-रुआब बना रहेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। गृह कलह से बचें। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना विशेष रूप से शुभ रहेगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से अनुकूल है। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार व अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि सरकारी तंत्र से किसी भी तरह की बहस या टकराव से बचना होगा। प्रेम और संतान के मामलों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। इसके बावजूद व्यापार के लिए समय अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत और सुधार लेकर आया है। यदि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य को लेकर परेशानी चल रही थी, तो अब उसमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा और आप खुद को पहले से अधिक हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में सहयोग और समझ बनी रहेगी। जीवनसाथी या प्रेमी का साथ मिलने से भावनात्मक मजबूती आएगी।





