
Rashifal 21 July: सावन का दूसरा सोमवार, इन राशियों को बना रहा मालामाल
21 July 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 21 जुलाई 2025 का राशिफल।
21 July 2025 Rashifal: आज का राशिफल कहता है कि आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशि को सावधान रहने की जरूरत है।आज 21 जुलाई दिन सोमवार है और चंद्रमा का संचार वृषभ राशि में होगा। ऐसे में आज गौरी योग का संयोग बनेगा। इस पर आज रोहिणी नक्षत्र के संयोग में वृद्धि योग का भी संयोग बनने जा रहा है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। और कामिका एकादशी भी है। ऐसे में आज का दिन कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दैनिक कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। आपको सेहत को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। खानपान सही रखें। नौकरीपेशा जातकों की आज व्यस्तता अधिक रहेगी।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। वे आपकी इमेज खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन कुछ कठिनाई से भरा रह सकता है। आपके ऊपर एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं जिससे थकान महसूस होगी। अपने कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करें। लापरवाही से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
कर्क राशि
आज का दिन पारिवारिक मामलों में थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। परिवार से जुड़े कुछ पुराने मसले आपके सामने आ सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज करने की बजाय शांत होकर सुलझाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातक अपने काम में ईमानदारी से जुटे रहेंगे।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा है। शादी की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ काम की संभावना बन रही है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। आपको अपने काम में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के मौके मिल सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और वे नए विषयों में रुचि लेंगे। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभकारी रहने वाला है।
तुला राशि
आज तुला राशि वालों को कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। सोच-समझकर कदम उठाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रह सकता है। कई परेशानियां एक साथ सामने आ सकती हैं जिससे मन निराश हो सकता है। इन हालातों में आत्मविश्वास बनाए रखे। किसी भी परेशानी से निपटने में धैर्य और संयम मददगार साबित होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। करियर में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अच्छी सफलता पा सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। काम में अच्छी सफलता मिल सकती है और परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर भी मिलेगा। लेकिन आज आपको छिपे हुए शत्रुओं से बचना होगा।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि वालों को थोड़ा तनाव हो सकता है। कारोबार में कुछ रुकावटें सामने आ सकती हैं। हालांकि आपको बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए इनसे बाहर निकलना होगा। रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे दिल को सुकून मिलेगा। सेहत भी आज ठीक रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।





