Rashifal 25 July: भगवान विष्णु रहेंगे मेहरबान, धन लाभ के बनेंगे योग

25 July 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 23 जुलाई 2025 का राशिफल

25 July 2025 Rashifal: आज का राशिफल कहता है कि आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशि को सावधान रहने की जरूरत है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप काम को लेकर काफी खुश रहेंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में समस्याएं आपका सिरदर्द बनी रहेंगी। आपको अपने पार्टनर की बातों पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि-आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी कोई मन की इच्छा भी पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी वाला काम मिलने से उसमें आपको अपने जूनियर का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति के मामले में अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव को करने की सोचेंगे। आपको नौकरी को लेकर भी कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। संतान के करियर को लेकर आप उन्हें कोई दूसरा कोर्स  ज्वाइन करा सकते हैं।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी, जिन्हें आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, जिससे एक दूसरे को जानने का बेहतर मौका मिलेगा। आपकी कोई धार्मिक काम करने की इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती हैं। आप अपनी आय को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने ना दें।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आज आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन इससे आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे, लेकिन काम को लेकर कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपका रिश्ता और गहरा होगा।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आप किसी बात को लेकर आज स्ट्रेस ना लें। करियर में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि-आज का दिन बिजनेस करने के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। आप अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। आप किसी काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button