Rashifal: तुला और कन्या राशि वालों को मिलेगी सुख-समृद्धि, जानें दैनिक राशिफल

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। 

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे  परिजन से फोन कॉल के जरिये को निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपने यदि अपनी माता जी के शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज किया, तो वह बढ़ सकती है। आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकती हैं।

वृषभ राशिफल आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाएंगे। भविष्य के लिए आप कोई बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है,  जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी,विवाह की बात पक्की भी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन राशिफल आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके काम में यदि कुछ अड़चन आ रही थी, तो वह  दूर होगी। आपको धन संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे।

कर्क राशिफल आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपका कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह भी चल सकता है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है और शीघ्रता में कोई निर्णय ना लें। 

सिंह दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको  अपनी संतान कि किसी फरमाइश को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी में यदि आप कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिन रुक जाएं।

कन्या दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके परिवार के ही कुछ लोग आपके शत्रु बन सकते हैं। यदि आपने किसी को कोई वचन दीया है तो उसे समय रहते पूरा करें। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

तुला राशिफल आज का दिन आपके लिए सुख सुविधा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको  अपनी शान शौकत  की चीजों की खरीदारी करेंगे,  जिसे देखकर आपके परिवार के ही कुछ लोग आपके शत्रु बन सकते हैं।  आपको किसी से कोई वादा बहुत किया है, तो उसे आपको पूरा समय रहते करना होगा और यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए दान पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा और आप  गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। आपका जीवनसाथी से चल रहा  मनमुटाव भी दूर होगा। 

धनु दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जो जातक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके काम के सराहना होगी । उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति पर हो सकती है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन लगाएंगे। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। 

मकर राशिफल आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालने की कोशिश करनी होगी। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। रचनात्मक कार्य की ओर आपका ध्यान खूब रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं,जिसमें आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

मीन दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को  करियर में तरक्की मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

Back to top button