
RBI का आया फरमान, SUNDAY को खुलेंगे सभी BANK
MUMBAI RBI BANK: 28 सितंबर से शुरू हो रही बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से पहले आम नागरिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) सामान्य दिनों की तरह चालू रहेंगे। बैंक कर्मचारियों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिनों की हड़ताल का आह्वान किया गया है। वीकेंड की छुट्टियों और आगामी हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं लंबे समय तक ठप न रहें, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रविवार को बैंक शाखाएं खुली रखने का फैसला लिया है।





