खाद्य प्रसंस्करण समिट में 1.02 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश, भारत बना ग्लोबल एग्री-फूड लीडर

World Food India 2025:  केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2025’ ने फूड प्रोसेसिंग, इनोवेशन, सस्टेनेबल प्रथाओं के लिए ग्लोबल हब के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस समिट का उद्देश्य भारतीय खाद्य उद्योग में भविष्य की वृद्धि, वैश्विक साझेदारी और एग्री-फूड वैल्यू चेन में भारत की अग्रणी भूमिका को मजबूत करना था।

समिट के दौरान 1,02,000 करोड़ रुपए से अधिक के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए, जो इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने एनआईएफटीईएम-टी और एनआईएफटीईएम-के जैसे प्रमुख शैक्षणिक और रिसर्च संस्थानों के साथ साझेदारी करके खाद्य सुरक्षा, न्यूट्रीस्यूटिकल्स और स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बढ़ावा दिया।

यह भी पढ़ें…

राहुल गांधी साउथ अमेरिका दौरे पर, 4 देशों के नेताओं और छात्रों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उद्घाटन भाषण में भारत को एक विश्वसनीय ग्लोबल सप्लायर के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विविधता, बढ़ती मध्यम वर्ग की मांग, 100 प्रतिशत एफडीआई, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना और मेगा फूड पार्क जैसी सरकारी पहलों को रेखांकित किया। इसके साथ ही पीएमएफएमई योजना के तहत 2,518 करोड़ रुपए की सूक्ष्म परियोजनाओं के लिए 26,000 लाभार्थियों को क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी जारी की गई।

यह भी पढ़ें…

पकड़ा गया पेपर लीक का मुख्य आरोपी, राहुल गांधी बोले – BJP का दूसरा नाम पेपर चोर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और चिराग पासवान की सह-अध्यक्षता में आयोजित सीईओ राउंडटेबल में 100 से अधिक भारतीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ ने भाग लिया। इस चर्चा का मुख्य विषय सस्टेनेबल निवेश, बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग, अपशिष्ट पुनर्चक्रण, ब्लू इकोनॉमी और लॉजिस्टिक्स सुधार था।

रूस, श्रीलंका, मोरक्को, मालदीव, पुर्तगाल, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, युगांडा, एस्वातिनी और कुवैत के प्रतिनिधिमंडलों ने भारत के साथ कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में सहयोग के नए अवसरों पर बातचीत की। इन वार्ताओं से भारत की ग्लोबल एग्री-फूड वैल्यू चेन में विश्वसनीय भागीदार के रूप में भूमिका और मजबूत हुई।

यह भी पढ़ें…

दुनिया देखेगी भारत की ताकत… पीएम मोदी करेंगे BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च

Back to top button