Rashifal: सूर्यदेव की कृपा से इन राशि वालों को होगा लाभ, जानें कैसा होगा दिन…

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल (Rashifal) निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक राशिफल विस्तार से बताया जाता है।

हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, का शुक्रवार दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

आज बनते बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आएंगी। किसी परिजन के द्वारा अकारण वाद विवाद करने से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है. व्यवसाय क्षेत्र में कार्यरत लोगो को अपनी कार्य शैली पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। लोगों के बहकावे में न आए। धैर्य पूर्वक कार्य करें. सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग की विद्या अध्यन में अभिरुचि बढ़ेगी।

वृष राशि

आज आपको सावधानी पूर्वक महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी. किसी के बहकावे में आकर कोई कार्य न करें। मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपकी सजकता एवं सावधानी बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे। परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है।

मिथुन राशि

आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के संयोग बनेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति अधिक रुचि बढ़ सकती है। कार्य क्षेत्र में लगे लोगों को अनावश्यक परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। उद्योग जगत से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। मजदूर वर्ग रोजगार की तलाश में भटक सकता है।

कर्क राशि

आज नौकरी करने वाले लोगों को लाभ उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। लोगों के बहकावे में न आए। अपनी बुद्धि विवेक से सोच समझ कर निर्णय लें। किसी पुराने विवाद में उच्च पदस्थ व्यक्ति के हस्तक्षेप से राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने पसंद के विषय में पढ़ाई में अधिक रुचि लेंगे। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को उनके साहस एवं पराक्रम के बल पर कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ने से विरोधी कुछ परेशान रहेंगे। सोच समझकर महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय ले। अपनी व्यक्तित्व समस्याओं पर अधिक ध्यान दें। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ व्यथित रह सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के संकेत मिल रहे हैं। रोजी रोजगार की तलाश में घर से दूर गए लोगों को रोजगार प्राप्त। विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि

आज के दिन बौद्धिक कारण लोगों को कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सामाजिक क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी। पूजा पाठ आदि धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में सुधार होगा। पहले से रुके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है।

तुला राशि

लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा के योग बनेंगे। भीग विलास की वस्तुओं की आवश्यकता महसूस करेंगे। व्यापार में कठिन परिश्रम के बाद अपेक्षित आमदनी न होने से मन खिन्न रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का बुलावा आ सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यक्रमों का स्थान परिवर्तन होने का संकेत मिल रहा है। रोजी रोजगार की तलाश में दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य क्षेत्र के संबंध में योजना बनेगी। भविष्य में इसका अच्छा लाभ प्राप्त करने के योग हैं। आप अपने पराक्रम एवं साहस से परिस्थितियों को अनुकूल बनाने एवं व्यवहार को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें। अनावश्यक वाद विवाद में ना उलझे। कार्य क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी।

धनु राशि

आज पूर्व से किए गए प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति को अपने सहयोगियों के साथ सावधानी पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। सहयोगियों के साथ तालमेल युक्त व्यवहार करने से नई आशा की किरण जागेगी। विरोधियों के साथ सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। प्रतियोगिता का परिणाम अनुकूल होगा।

मकर राशि

राज्य अथवा समाज में मान सम्मान मिलेगा। कारोबार में नया समझौता फायदा पहुंचाएगा। कार्य क्षेत्र में चली आ रही बधाएं में कम होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति को नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। धार्मिक क्रिया कलापों में अभिरुचि बढ़ सकती है।

कुंभ राशि

आज आपके साहस व पराक्रम की मन ही मन सराहना करेंगे। भाई बहनों का सहयोग व सानिध्य मिलेगा. व्यापार में मेहनत लाभकारी सिद्ध होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। जिससे समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वाहन यकायक मार्ग में खराब हो सकता है। राजनीति में विरोधी कोई षड्यंत्र रच सकते हैं।

मीन राशि

आज व्यापार में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। छोटी-छोटी यात्रा के क्षेत्र में लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button