
सावन के सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, धन की कमी हो सकती है पूरी
Second somvar of sawan 2025: सावन सोमवार भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उत्तम माना गया हैं। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
Second somvar of sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जो लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं यदि वे सावन के महीने में शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ाएं तो इससे न केवल धन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं बल्कि भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सावन के महीने में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं…
1. जल: मान्यता है कि शिवलिंग पर जल अर्पित करने से क्रोध, तनाव से मुक्ति मिलती है और जातक को आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है।
2. दूध व दही: भगवान शिव को दूध व दही अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि शिवलिंग पर दूध व दही चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है और स्वभाव में विनम्रता आती है।
3. शहद: भगवान शिव को शहद प्रिय है। मान्यता है कि शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से धन लाभ होता है और रिश्तों में मधुरता बढ़ती है।
4. घी: भगवान शंकर को घी बेहद प्रिय है। घी को ऊर्जा व तेज का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि शिवलिंग पर घी अर्पित करने से जातक के आत्मविश्वास और क्षमता में वृद्धि होती है।
5. इत्र: शिवलिंग पर इत्र चढ़ाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
6. चंदन का लेप: भगवान शिव को चंदन बहुत प्रिय है। मान्यता है कि पूजन के बाद शिवलिंग पर चंदन से त्रिपुंड बनाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
7. काले तिल: शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है।
8. गेहूं: भगवान शिव को गेहूं अर्पित करना शुभ माना गया है। शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होने की मान्यता है।
9. बेलपत्र: भगवान शिव को बेलपत्र प्रिय हैं। शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से मन को शांति मिलती है और कष्टों का नाश होता है।
10. गन्ने का रस: मान्यता है कि भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।





