
Telangana में गजब आस्था! बारिश के लिए मगरमच्छ की पूजा, नदी किनारे जुटी भीड़…
Viral News: तेलंगाना में इस बार मॉनसून की धीमी रफ्तार और औसत से कम बारिश के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। जोगुलम्बा गडवाल जिले के बीचुपल्ली में स्थानीय लोगों ने बारिश के लिए एक मगरमच्छ की पूजा की। मगरमच्छ को भगवान वरुण की सवारी मानते हुए मछुआरों ने उसके सामने फूल और अगरबत्ती चढ़ाई और अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। इस घटना का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
कृष्णा नदी के किनारे मिला मगरमच्छ
जानकारी के मुताबिक, बीचुपल्ली में कृष्णा नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने एक मगरमच्छ को देखा। इसके बाद स्थानीय मछुआरों ने रस्सियों की मदद से उसे सावधानीपूर्वक नदी से बाहर निकाला। मगरमच्छ को नुकसान पहुंचाने के बजाय लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए उसकी पूजा करने का फैसला किया।
मगरमच्छ के पास जाने के बजाय लोग करीब एक फीट की दूरी पर रहकर पूजा करते नजर आए। उन्होंने फूल चढ़ाए और अगरबत्ती दिखाकर बारिश के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें…
OMG! ऐसी शादी शायद ही कभी देखी होगी… समारोह में हर तरफ दिखे जुड़वां चेहरे
मगरमच्छ को माना वरुण देव की सवारी
स्थानीय लोगों की मान्यता के मुताबिक, मगरमच्छ को बारिश के देवता भगवान वरुण की सवारी माना जाता है। इसी विश्वास के चलते लोगों ने मगरमच्छ की पूजा की और क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की।
पूजा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान मगरमच्छ को नियंत्रित रखने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल किया गया, ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचाए और उसे भी कोई चोट न लगे।
पूजा के बाद नदी में छोड़ा गया
पूजा पूरी होने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से वापस कृष्णा नदी में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों की इस अनोखी आस्था का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें…
चलती ट्रेन में ‘सुहागरात’ के बाद अब पूजा-पाठ का वीडियो, विवाद के बाद रेलवे ने दी सफाई
कम बारिश से परेशान हैं लोग
दरअसल, तेलंगाना के कई हिस्सों में इस बार मॉनसून की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है। औसत से कम बारिश के कारण कुछ जलाशयों में पानी का स्तर भी चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में किसान और स्थानीय लोग अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
इसी बीच बीचुपल्ली में मगरमच्छ की पूजा का यह अनोखा मामला सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह घटना जहां स्थानीय आस्था और परंपरा को दिखाती है, वहीं बारिश की कमी को लेकर लोगों की चिंता भी सामने आती है।
यह भी पढ़ें…





