MS Dhoni: धोनी के लिए रोहित शर्मा का भाईचारा पोस्ट, सोशल पर हुआ वायरल

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के ‘थाला’ महेंद्र सिंह ने आईपीएल के पहले मैच की पूर्व संध्या पर टीम की कप्तानी रूतुराज गायकवाड़ को सौंप दी । CSK की कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा का सोशल मीडिया पर रिएक्शन वायरल हो रहा है। रोहित ने बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है।

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

इडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की बात करे तो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। अपनी कप्तानी में रोहित ने मुंबई इंडियंस और धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5-5 बार चैंपियन बनाया है। लेकिन IPL 2024 में मामला अलग है, क्योंकि एक तरफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई है, तो वही दूसरी ओर ‘थाला’ महेंद्र सिंह धोनी ने भी चेन्नई की कप्तानी छोड़कर टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में दे दी है। इन्ही सब के बीच अब रोहित ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी अपडेट की है, जिसमें उन्होंने धोनी के कप्तानी छोड़ देने के संबंध में दिल छू लेने वाला इमोजी शेयर किया है।

रोहित शर्मा का सोशल मीडिया पर पोस्ट

इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है, कि रोहित शर्मा एमएस धोनी के साथ हाथ मिला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हाथ मिलाने वाला इमोजी भी साझा किया है। इन दोनों खिलाड़ियों का कप्तानी में सफर शानदार रहा है।

Latest and Breaking News on NDTV

दोनों अपनी टीम को 5-5 बार बना चुके है चैंपियन

CSK की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में अपनी टीम को चैंपियन बनाया है। आगामी सीजन में यह देखने योग्य बात होगी कि CSK का हिस्सा रहते धोनी छठी ट्रॉफी जीत पाते हैं या नहीं। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने कप्तान रहते साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया था।

धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का अटूट रिश्ता है और ऐसी उम्मीद है कि खेल से विदा लेने के बाद भी वह किसी न किसी रूप में टीम से जुड़े रहेंगे। चेन्नई ने 2022 सत्र में रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था लेकिन आठ मैचों के बाद खराब प्रदर्शन के कारण जडेजा ने कप्तानी फिर धोनी को सौंप दी थी।

सीएसके ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा ,‘‘ एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी टाटा आईपीएल 2024 की शुरूआत से पहले रूतुराज गायकवाड़ को दी। रूतुराज 2019 से चेन्नई टीम का अहम हिस्सा है और आईपीएल में 52 मैच खेल चुका है ।

Back to top button