सलमान खान पर Ak-47 से हमले की साजिश नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 लोग गिरफ्तार

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर एक बार हमले की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। उन पर एक बार फिर से हमला करने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं।

Ak- 47 से छलनी करने की रची थी साजिश
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है, आरोपियों ने फार्म हाउस और कई जगहों की रेकी की थी। इन लोगों को सलमान खान पर Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश मिला था। पुलिस ने कई वीडियो आरोपियों के मोबाइल से बरामद किए हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदने के लिए काम करता है। 

4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामलें में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में की गई है. इन लोगों की प्लानिंग सलमान खान पर हमले करने के बाद कन्याकुमारी जाने का था और फिर वहां से बोट के जरिये श्रीलंका भागने की तैयारी थी.

बता दें कि एक महीने पहले ही सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर मोटरसाइकल सवारों ने फायरिंग की थी। बाद में दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। उनका नाम विकी गुप्ता और सागर पाल था। इसके बाद पंजाब से इस मामले से जुड़े अनुज थापनको गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 1 मई को थापन की मुंबई पुलिस के लॉकअप में ही मौत हो गई थी। 

Back to top button