मुस्तफिजुर रहमान के बैन पर बोलें संगीत सोम… खेल और कत्लेआम साथ नहीं चलेंगे

BCCI Action: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते द्विपक्षीय तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का आदेश दिया है।

नीलामी और खरीदारी
मुस्तफिजुर रहमान को पिछले महीने KKR ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके आधार मूल्य केवल दो करोड़ रुपये थे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ कड़ी बोली के बाद KKR ने 30 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें…

Bareilly में दिवंगत विधायक के परिजनों से मिले CM Yogi… जताई गहरी संवेदना

राजनीतिक और सामाजिक दबाव
बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत में चिंता बढ़ रही थी। इस बीच, IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी की खरीद को लेकर संगीत सोम समेत कुछ नेताओं ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भारत की भावनाओं के खिलाफ यह निर्णय अस्वीकार्य है।

संगीत सोम ने कहा, “खेल और कत्लेआम एक साथ नहीं चल सकते। जबतक बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ ठीक से व्यवहार नहीं होगा, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।” उन्होंने बीसीसीआई और भारत सरकार का धन्यवाद किया कि उन्होंने देश की भावनाओं का सम्मान किया।

यह भी पढ़ें…

FIR के बाद शिकायतकर्ता के घर CCTV में कैद संदिग्ध, धनंजय सिंह नामजद…

BCCI का बयान
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि KKR को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया गया है।

“जरूरत पड़ने पर KKR किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। यह निर्णय हाल ही में हुई घटनाओं और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है।”

मुस्तफिजुर रहमान का IPL 2026 से बाहर होना भारत-बांग्लादेश के हालिया तनाव और देश की भावनाओं के मद्देनजर लिया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके बाद KKR को अपनी टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें…

Magh Mela 2026: सीएम योगी का सख्त संदेश—श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं

Back to top button