
उत्तर प्रदेश पुलिस में 18 अधिकारियों की विदाई, 10 IPS और 8 PPS अफसर हुए रिटायर
लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न पदों पर तैनात रहे 10 IPS और 8 PPS अधिकारियों ने पूरी की सेवा, DG से लेकर SP और DSP रैंक तक के अधिकारी शामिल.
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आज 10 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारी अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में कई वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। इनमें डीजी स्तर से लेकर एसपी और डीएसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।
ये 10 IPS अधिकारी हुए सेवानिवृत्त
सेवानिवृत्त होने वाले आईपीएस अधिकारियों में मुथा अशोक जैन, डीजी फायर सर्विसेज; रवि जोसेफ लोक्कू, एडीजी, बीपीआरएंडडी; डॉ. अखिलेश कुमार निगम, आईजी, सीआईडी; शहाब रशीद खान, डीआईजी, यूपी-112; और आलोक प्रियदर्शी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नरेट शामिल हैं।
इसके अलावा सुनीता सिंह, डीआईजी, पीएसी मुख्यालय; कमलेश कुमार दीक्षित, एसपी, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ; अरविंद मिश्रा, एसपी, ईओडब्ल्यू; हरि गोविंद, एसपी, ट्रेनिंग मुख्यालय और राम नयन सिंह, एसपी, पीएसी 49वीं वाहिनी भी आज सेवानिवृत्त हुए।
यह भी पढ़ें…
हरियाणवी सिंगर: गोगी गैंग के खिलाफ बनाया गया गाना ही बना हत्या की वजह
8 PPS अधिकारियों ने भी पूरी की सेवा
वहीं, सेवानिवृत्त होने वाले पीपीएस अधिकारियों में बलरामाचारी दुबे, एडिशनल एसपी; अशोक कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी; लायक सिंह, डीएसपी, एटीएस; अंजू सिंह, डीएसपी, 44वीं पीएसी और अस्मा माजिद, डीएसपी, पीआर एंड पीबी शामिल हैं।
इसके अलावा धीरेंद्र प्रताप सिंह, डीएसपी, सीबीसीआईडी मुख्यालय; प्रमोद कुमार शुक्ला, डीएसपी, फतेहपुर और अनिल कुमार राय, डीएसपी, प्रतापगढ़ भी सेवानिवृत्त हुए।
यह भी पढ़ें…
ब्राह्मण वोट बैंक में सेंध लगाएंगे अखिलेश? 2027 में योगी के सामने बड़ी चुनौती
पुलिस विभाग में बदलाव की संभावना
एक ही दिन में 10 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव की स्थिति बन सकती है। आने वाले दिनों में इन पदों पर नई तैनाती और अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर आदेश जारी किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें…





