Bollywood: शाहरुख खान की तबीयत पर जूही चावला ने दिया हेल्थ अपडेट

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर आई थी। लू लगने के कारण शाहरुख को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। शाहरुख को देखने जूही चावला भी अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल से निकलकर उन्होंने शाहरुख का हेल्थ अपडेट दिया।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। शाहरुख खान की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें लू लगने के कारण तुरंत अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर ने किंग खान की फैमिली और फैंस को काफी परेशान कर दिया था। शाहरुख से मिलने अस्पताल उनकी पत्नी गौरी खान पहुंची हैं। ऐसे में अब शाहरुख की खास दोस्त जूही चावला ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि अब एक्टर की तबीयत कैसी है।  

जूही चावला ने न्यूज 18 से बातचीत में शाहरुख खान की तबीयत को लेकर बात की। उन्होंने बताया, ‘कल रात शाहरुख की तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन अब डॉक्टर्स की देख-रेख में वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। भगवान ने चाहा तो वह जल्द ही ठीक होकर खड़े होंगे और वीकेंड में स्टैंड में टीम का हौसला बढ़ाएंगे, जब हम फाइनल खेलेंगे।’ बीती रात जूही अपने पति जय मेहता के साथ शाहरुख खान को देखते अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि जूही और उनके पति जय, शाहरुख के साथ आईपीएल टीम केकेआर के को-ऑनर भी हैं।

21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर मैच था. इस मुकाबले को जीतकर KKR ने बाजी मारी और चौथी बार फाइनल में जगह बनाई. आपको बता दें कि शाहरुख खान की तबीयत मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) मैच के दौरान अचानक हीट स्ट्रोक की वजह से बिगड़ गई थी।

Back to top button