लखनऊ में सजेगा श्री राम का दरबार, 5 अप्रैल से धीरेंद्र शास्त्री अनोखे अंदाज में सुनाएंगे राम कथा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर व कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पांच से नौ अप्रैल तक श्रीराम कथा की महिमा का रसपान कराएंगे। बागेश्वर धाम का दरबार वृंदावन योजना के जी 20 समिट स्थल पर सजेगा।

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

Dhirendra Krishna Shastri in Vrindavan : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामकथा का आयोजन किया जाएगा। अपने अनोखे अंदाज के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शहर वासियों को राम कथा का श्रवण कराएंगे। अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच द्वारा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री के संयोजन में आवास विकास परिषद वृंदावन योजना मैदान में 5 से 9 अप्रैल तक राम कथा अमृत महोत्सव एवं सुंदरकांड व्याख्या कार्यक्रम होगा।

संस्था के संरक्षक राजन त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में 500 से ज्यादा स्वयंसेवक सेवा देंगे। भक्तों के लिए 24 घंटे रसोई का संचालन होगा। मीडिया प्रभारी अभिलाष भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्णरूप रेखा जल्द ही जारी की जाएगी ।

अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच की ओर से रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। अभिलाष भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों का जुटान होगा।लखनऊ में रामकथा के आयोजन की तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में आने वाले भक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

संस्था के संरक्षक राजन त्रिवेदी ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी भक्तों के लिए 24 घंटे रसोई का संचालन किया जाएगा। रामकथा कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

आवास विकास परिषद वृंदावन योजना मैदान में भगवान श्रीराम के कथा को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे। इसके लिए कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान की साधना करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

Back to top button