सिक्किम की इन खूबसूरत वैली में पार्टनर के साथ बिताएं यादगार पल

Yumthang Valley

भारत के नार्थ ईस्ट क्षेत्र में सिक्किम एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जहां घूमने के लिए चाय बागानों के साथ कुछ खूबसूरत वैली भी हैं। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

घने हरे भरे पेड़, बहती नदियां, बर्फ से ढके पहाड़ा और ठंडी हवाएं आपको वैली घूमने के ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। तो आज हम आपको सिक्किम की कुछ फेमस वैली के बारे में बता रहे हैं।

1-थंगू वैली

भारत चीन सीमा से पहले ये आखिरी बस्ती है। थंगू एक छोटा सा गांव है जहां कई लोग गुरुडोंगमार झील या मुगुथांग जाने से पहले रुकते हैं। खूबसूरत नजारे को देखने के लिए वैली से बहते तीस्ता पानी को देखें।

2-युम सैमडोंग वैली

मार्च से मई के महीने में घूमने के लिए बेस्ट वैली मे से एक है युम सैमडोंग वैली। ये वैली हिमालय पर्वतों से घिरी हुई है। इस वैली को आप दो से तीन घंटों में घूम सकते हैं।

3-नाथंग वैली

हरे भरे पहाड़ों और बर्फ से ढकी चोटियों को देखने का जो सुकून नाथंग वैली में है वो शायद ही किसी और चीज को देख कर मिलेगा। पहाड़ों से बहती नदियां, बादलों का झुंड देखने का अलग मजा है। यहां जाने का सबसे अच्छा महीना है अप्रैल से सितंबर।

4-युमथांग वैली

सिक्किम की कई वैली में से एक है युमथांग वैली। पार्टनर संग इस जगह को घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। ऊंचाई पर बसी इस घाटी पर कई फूल खिलते हैं।

यहां घूमने जा रहे हैं तो जीरो पॉइंट पर जाएं, युमथांग चू के पास समय बिताएं इसके अलावा लाचेन के खूबसूरत शहर को एक्सप्लोर करें। इस घाटी को घूमने जाने का सबसे अच्छा समय है फरवरी से मिड जून।

Back to top button