LAC पर हालत स्थिर परन्तु सामान्य नहीं…भारत-चीन संबंधों पर आर्मी चीफ का बड़ा बयान

India-China Tension: आर्मी प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने एलएसी और चीन के साथ हालातों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीमा पर हालात स्थिर है लेकिन सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ मुद्दों को सुलझाने के लिए राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है।

 Army Chief Upendra Dwivedi Reaction on China: भारत और चीन के बीच जारी सैन्य गतिरोध पर मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति स्थिर और संवेदनशील है, लेकिन सामान्य नहीं है। दोनों देशों के मध्य जुलाई और अगस्त महीने में दो दौर की कूटनीतिक वार्ता भी हो चुकी है। कूटनीतिक वार्ता के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। मगर जमीनी स्तर पर कूटनीतिक फैसले को लागू करना दोनों पक्षों के सैन्य कमांडरों पर निर्भर करता है। सेना प्रमुख मंगलवार को चाणक्य डिफेंस डॉयलॉग को संबोधित कर रहे थे।

भरोसे के कारण हुआ नुकसान

सेना प्रमुख ने कहा कि इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान भरोसे का हुआ है। कई मसले ऐसे थे जिन्हें सुलझाना आसान था। जहां स्थिति ज्यादा मुश्किल है, वहां दोनों ओर से अपना-अपना परसेप्शन है। जनरल ने कहा कि दोनों देशों की ओर से कुछ पाॅजिटिव संकेत मिले हैं लेकिन मिलिट्री कमांडर इस पर बैठकर बात करेंगे और फिर उसे जमीन पर कैसे उतारना है। यह तभी हो पाएगा जब हर फ्रंट और पहलू को लेकर अलग-अलग बातचीत होगी।

सेना प्रमुख ने कहा, “जहां तक ​​चीन का सवाल है, यह काफी समय से हमारे दिमाग में कौंध रहा है। मैं कहता रहा हूं कि चीन के साथ आपको प्रतिस्पर्धा करनी होगी। आपको सहयोग करना होगा। आपको सह-अस्तित्व में रहना होगा। टकराव करना होगा और मुकाबला करना होगा।”

आर्मी चीफ ने कहा कि साउथ चाइना सी में क्या हो रहा है? पहले ग्रे जोन में मछुआरे आए, फिर उन्हें बचाने के लिए मिलिट्री आती है। इसके पीछे कुछ और डिजाइन है जोकि हमें देखनी होगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद वहां के हालात बदले हैं। अमरनाथ में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी और खूब विकास हुआ। हमारा ज्यादा जोर दक्षिण कश्मीर पर था वहां भी अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं।

यह भी पढ़ें…

Back to top button