
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के GM का निधन; IAS अधिकारियों को ट्रेनिंग देते समय घटना…
UP News: लखनऊ में स्मार्ट सिटी परियोजना के जीएम IAS अफसर को परियोजना से जुड़ी जानकारी दे रहे थे। अचानक वह बेहोश होकर फर्श पर गिरे और उनकी मौत हो गई।
UP News: लखनऊ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक (जीएम) और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. स्मार्ट सिटी ऑफिस में आईएएस अधिकारियों को ट्रेनिंग देते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया और स्टंट ऑपरेशन किया गया, लेकिन दो बार हार्ट अटैक आने के बाद उनकी मौत हो गई। गोमतीनगर के विकास खंड निवासी एके सिंह का शुक्रवार को दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह एलडीए के मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त थे।
अचानक खराब हुई तबीयत
जानकारी के मुताबिक अजय कुमार सिंह, जो LDA के पूर्व चीफ इंजीनियर भी रह चुके थे। फिलहाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गुरुवार को वे ऑफिस में मौजूद IAS अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी ट्रेनिंग दे रहे थे। बातचीत के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। और वे वहीं पर गिर पड़े। स्टाफ ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। उनकी मौत की खबर से विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सह कर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
ये भी पढ़े- निजी अस्पताल ने बिल न मिलने पर रोका बच्ची का शव, विधायक के हस्तक्षेप से मिला न्याय
उपचार के दौरान निधन
उन्होंने बताया कि “साथी अधिकारियों ने तुरंत दवा दी और कुछ देर आराम करने को कहा. थोड़ा बेहतर महसूस होने पर वे वापस अपने चैंबर में आकर कुर्सी पर बैठ गए, लेकिन कुछ ही मिनटों में फिर तेज दर्द हुआ. इस बार उन्होंने अस्पताल ले चलने को कहा. जिसके बाद उन्हें महानगर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया. इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए फौरन एंजियोप्लास्टी की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. देर शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया.”
ये भी पढ़े- UP News: ब्रह्माकुमारीज समागम में लखनऊ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, CM योगी ने किया स्वागत
अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि “यह रूटीन मीटिंग थी. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हमने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पूरी घटना बहुत दुखद है.” अजय कुमार सिंह लखनऊ स्मार्ट सिटी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.





