Surya Grahan: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण..दिन में शाम जैसा नजारा होगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण इस बार 08 अप्रैल को लगने जा रहा है। चैत्र अमावस्या तिथि पर यह सूर्य ग्रहण लंबा चलेगा, जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट का होगा। और दुनिया के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

image credit-social media platform

Solar Eclipse 2024: 18 महीने में पृथ्वी के किसी न किसी हिस्से में सूर्य ग्रहण लगता है। आठ अप्रैल को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर दुनिया भर के लोग उत्साहित हैं, क्योंकि उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा और चार मिनट नौ सेकंड तक पूरी तरह से अंधेरा रहेगा। 08 अप्रैल अमावस्या तिथि पर यह सूर्य ग्रहण लंबा चलेगा, जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट का होगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण पर कई तरह के दुर्लभ योग भी बनेगा।

सूर्य ग्रहण कब होगा शुरू

08 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो आधी रात को 02 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।

कहां-कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण

भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक नजरिए से सूतक को शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य ग्रहण पर ग्रहण के शुरू होने के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और राहु दोनों ही रेवती नक्षत्र में मौजूद होंगे।

Back to top button