
Kalki 2898 AD: ट्रेलर से पहले अमिताभ बच्चन का धांसू पोस्टर, अश्वत्थामा का दमदार अवतार
Kalki 2898 AD Poster: बॅालीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘कल्कि 2898’ को लेकर चर्चा में हैं। साथ में साउथ इंडियन स्टार प्रभास movie में दिखेगें, इससे पहले अमिताभ बच्चन का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमे अश्वत्थामा के किरदार में नजर आरहे है।
साउथ इंडियन स्टार प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक साथ कई कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत उम्मीद कर रहे हैं। वही इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दीपिका पादुकोण, प्रभास, कमल हासन जैसे सितारें हैं।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म Kalki 2898 AD के मेकर्स ने हाल ही में ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान किया था और अब फिल्म ‘कल्कि 2898एडी’ से अमिताभ बच्चन का धांसू पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा रोल का अवतार दिख रहा है। बता दें इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स 10 जून को रिलीज करने वाले हैं। इस पोस्टर लुक में अमिताभ बच्चन एक लाठी पकड़ नजर आ रहे हैं। एक्टर का ये भयानक लुक फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर लुकके बाद फैंस और ज्यादा बेस्रबी से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म में कल्कि 2898 एडी एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, कमल हासल और दिशा पटानी भी नजर आएंगे। अब देखना होगा कि मेकर्स फैंस की उम्मीद में सही उतर पाते हैं कि नहीं। कल्कि 2898 एडी 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कल्कि 2898 एडी’ एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है।





