SpaceX के बेकाबू रॉकेट की चांद पर जोरदार टक्कर, NASA बोला- धरती सुरक्षित…

SpaceX Rocket Crashes Into Moon: Elon Musk की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का एक बेकाबू रॉकेट चांद की सतह से टकरा गया है। करीब 4,000 किलोग्राम वजनी और लगभग 45 फीट लंबे इस रॉकेट के ऊपरी हिस्से ने करीब 8,690 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा की सतह पर टक्कर मारी। हालांकि, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने स्पष्ट किया है कि इस घटना से पृथ्वी को किसी भी तरह का खतरा नहीं है।

यह रॉकेट फाल्कन-9 (Falcon 9) का ऊपरी हिस्सा था, जिसे जनवरी 2025 में फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य अमेरिका और जापान के दो लूनर लैंडर को अंतरिक्ष में भेजना था। मिशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद रॉकेट का ऊपरी चरण अंतरिक्ष में ही अनियंत्रित अवस्था में घूमता रह गया।

18 महीनों तक अंतरिक्ष में भटकता रहा
विशेषज्ञों के अनुसार, मिशन समाप्त होने के बाद यह रॉकेट का हिस्सा पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव में लगातार अपनी कक्षा बदलता रहा। लगभग 18 महीनों तक अंतरिक्ष में भटकने के बाद इसका रास्ता धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर मुड़ गया।

खगोलविदों ने इसकी गति और दिशा का विश्लेषण करते हुए पहले ही अनुमान लगा लिया था कि यह टुकड़ा अंततः चंद्रमा की सतह से टकराएगा। बाद में उनकी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई।

यह भी पढ़ें…

दुनिया का सबसे युवा प्रोफेसर बना 18 साल का नाथन, मेहनत और जुनून से रचा इतिहास…

धरती के लिए नहीं बना खतरा
NASA ने बताया कि यह टक्कर केवल चंद्रमा की सतह तक सीमित रही और इससे पृथ्वी पर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अंतरिक्ष मलबे (Space Debris) की बढ़ती चुनौती को जरूर उजागर करती हैं, लेकिन इस विशेष मामले में पृथ्वी या उसके उपग्रहों पर कोई जोखिम नहीं था।

यह भी पढ़ें…

Hormuz संकट पर नरम पड़े तेवर? अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति, परमाणु मुद्दे पर अभी पेंच बाकी

स्पेस डेब्रिस बना वैश्विक चिंता का विषय
अंतरिक्ष मिशनों की बढ़ती संख्या के साथ अंतरिक्ष में छोड़े गए रॉकेटों के हिस्से और अन्य मलबा वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। कई बार ये अवशेष वर्षों तक पृथ्वी या अन्य खगोलीय पिंडों की कक्षा में घूमते रहते हैं और भविष्य में किसी वस्तु से टकराने की आशंका बनी रहती है।

फिलहाल स्पेसएक्स के इस रॉकेट की चंद्रमा से हुई टक्कर ने एक बार फिर अंतरिक्ष मलबे के सुरक्षित प्रबंधन और भविष्य के मिशनों में बेहतर योजना की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

यह भी पढ़ें…

Dubai में 20 मिनट में 7 धमाके, वायरल वीडियो में दिखा धुएं का खौफनाक मंजर…

Back to top button