अवैध घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान… CM Yogi ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा पत्र

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम पत्र जारी कर सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए अवैध घुसपैठियों के खिलाफ राज्य में चल रहे विशेष अभियान की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा, “माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती। इससे स्पष्ट है कि घुसपैठिए किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है।”

प्रदेश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और कानून-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करें।

यह भी पढ़ें…

UP News: सलीम चिश्ती की दरगाह पर अखिलेश-डिपल ने चढ़ाई चादर, जया बच्चन भी साथ

विशेष अभियान की जानकारी
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सार्वजनिक संसाधनों पर अनधिकृत बोझ हटाने के लिए दस्तावेज सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चिन्हित घुसपैठियों को डिटेंशन केंद्रों में भेजा जा रहा है और प्रत्येक मंडल में ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं ताकि अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें…

यूपी भाजपा अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार हैं बुंदेलखंड की सशक्त नेता, जानें राजनितिक सफर

प्रदेशवासियों से की अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी व्यक्ति को घरेलू या व्यावसायिक कार्य में नियोजित करने से पहले उसकी पहचान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।”

इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करना है, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों और योजनाओं को वास्तविक लाभार्थियों तक पहुँचाना भी है।

यह भी पढ़ें…

सपा नेता आजम खां और बेटे पर नई कार्रवाई की तलवार, सेशन कोर्ट में सजा बढ़ाने की मांग

Back to top button