IPL 2026: सीजन का पहला डबल हेडर आज, जानिए किन टीमों के बीच होगी टक्कर

Aaj Ka IPL 2026 Match, 4 April 2026: आईपीएल 2026 में आज पहला डबल हेडर है। दिन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी।

Aaj Ka IPL 2026 Match: आईपीएल 2026 का रोमांच में अब नया तड़का लगने वाला है। 4 अप्रैल 2026 से आईपीएल 2026 में डबल हेडर मुकाबलों की शुरुआत हो रही है। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। इनमें से तीन टीमों ने जीत से अपना खाता खोला है। आइए जानते हैं आज आईपीएल में किसका-किसका मैच है और किस ग्राउंड पर होगा मुकाबला खेला जाएगा।

डबल हेडर के पहले मैच की डिटेल्स(DC vs MI)

पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है. दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच में जीती थी, आज किसी एक को सीजन की पहली हार मिलेगी और कोई लगातार दूसरी जीत दर्ज करेगी. पहले मैच में मुंबई की गेंदबाजी ज्यादा असरदार नहीं रही थी, लेकिन बल्लेबाजों ने कमाल किया था. रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं दिल्ली की गेंदबाजी पिछले मैच में घातक नजर आई थी, लेकिन टॉप आर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे.

आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच दोपहर में 3:30 बजे से शुरू होगा, 3 बजे टॉस होगा. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रोजाना बारिश हो रही है, हालांकि आज मौसम साफ नजर आ रहा है.

आज दूसरा मैच किसका होगा?(GT vs RR) 

दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होगी. रियान पराग एंड टीम ने पहले मैच में चेन्नई को बुरी तरह हराया था, टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार रही थी. वहीं गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली थी. शुभमन गिल एंड टीम आज संस्करण में अपनी पहली जीत के इरादे से मैदान में होगी.

गुजरात करना चाहेगी वापसी

गुजरात की शुरुआत खराब रही थी। अपने पहले मुकाबले में पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। न्यू चंडीगढ़ में गुजरात की कमजोर बल्लेबाजी दिखी। गेंदबाजों ने वापसी का मौका दिया लेकिन, स्कोर कम होने की वजह से पंजाब ने कूपर कॉनली के नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत जीत दर्ज की। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, शाम के 7:30 बजे खेला जाएगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

ये भी पढ़े- IPL: पंजाब ने ‘येलो आर्मी’ को पीटकर बनाए कई र‍िकॉर्ड, लेकिन मुश्किल में अय्यर…

Back to top button