
Ayodhya Deepotsav 2025: बन गए दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड, संतों ने बांधे CM की तारीफों के पुल
Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या में रविवार (19 अक्टूबर) को 9वां दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। पहला- 56 घाटों पर 26 लाख 17 हजार 215 दीपक एक साथ जलाए गए।
Ayodhya Deepotsav 2025: दीपोत्सव के नौवें संस्करण में भी विश्व कीर्तिमान बना। इस दौरान 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। रामकी पैड़ी पर 26 लाख 17 हजार 215 प्रज्वलित दीये गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में अंकित हो गए। ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई। राम की पैड़ी पर 1100 ड्रोन से विशेष लेजर लाइट शो हुआ। इसके साक्षी बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को लोक आस्था से भी जोड़ा।
पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
सीएम योगी ने अपने संबोधन में सपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर अयोध्या के विकास को बाधित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जब सपा की सरकार थी, तब अयोध्या की उपेक्षा की गई। मंदिर निर्माण में बाधाएं डाली गईं, लेकिन आज अयोध्या विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रही है। यह न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का केंद्र भी है।”
ड्रोन से हुई दीपों की काउंटिंग
इस दौरान 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। पहला- 56 घाटों पर 26 लाख 17 हजार 215 दीपक एक साथ जलाए गए। दूसरा- सरयू तट पर 2128 लोगों ने सरयू की महाआरती की। ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई। राम की पैड़ी पर 1100 ड्रोन से विशेष लेजर लाइट शो हुआ। दीयों की गिनती 112 ड्रोनों से की गई। 75 हजार लीटर तेल और 55 लाख रुई की बत्तियों से सजाया गया।
पूर्व सांसद रामविलास वेदांती महाराज ने कहा कि अयोध्या में ऐसा दीपोत्सव कभी कोई सोच भी नहीं सकता था लेकिन आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनकर असंभव को संभव बना दिया। रामविलास ने कहा कि उनसे पहले कई मुख्यमंत्री हुए पर किसी ने अयोध्या में ऐसे भक्ति-महोत्सव का स्वप्न तक नहीं देखा।





