Pankaj Tripathi के भाई पर धारदार हथियार से हमला, नाजुक हालत में AIIMS रेफर

Pankaj Tripathi Brother News: चर्चित अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में बिजेंद्र नाथ तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

Pankaj Tripathi Brother News: जाने-माने बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी को बिहार में ‘धारदार हथियारों’ से हमले में गंभीर चोटें आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजेंद्र को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश की वजह से गोपालगंज में उनपर हमला हुआ है। बिजेंद्र नाथ तिवारी के ऊपर धारदार हथियार से हुए हमले में गंभीर चोटें आईं।

हमले का कारण क्या है?

परिजनों के अनुसार, हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है. बताया जा रहा है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर बिजेंद्र नाथ तिवारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी का पटना में इलाज जारी है.

हालत बेहद नाजुक बताई गई

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है उन्हें पटना स्थित AIIMS रेफर किया गया है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सूचना मिलते ही माधोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ की है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. यह टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.

Back to top button