
Jharkhand Protest: लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा में हंगामा, BJP ने टायर जलाकर किया विरोध
रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद भी आज (मंगलवार, 11 अगस्त) आंदोलन जारी है. एबीवीपी ने पुलिस बर्बरता के विरोध में विधानसभा घेराव का ऐलान किया है
Jharkhand Protest Vidhan Sabha March: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ दो हफ्तों से अधिक समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। राजधानी रांची में प्रस्तावित ‘विधानसभा मार्च’ के दौरान उस समय स्थिति बेकाबू हो गई जब हज़ारों की संख्या में आगे बढ़ रहे अभ्यर्थियों ने सुरक्षा बलों द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया।
प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा और बैक-टू-बैक आंसू गैस के गोले (Tear Gas Shells) दागने पड़े।
झारखंड विधानसभा में लाठीचार्ज पर हंगामा
झारखंड विधानसभा में लाठीचार्ज पर हंगामा चल रहा है. कांग्रेस के मुख्य सचेतक प्रदीप यादव ने कहा कि क्या घटनाक्रम था, इसको सरकार सामने लाए. सरकार क्या विचार कर रही है, इस पर पूरा विस्तृत विचार रखना चाहिए. झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
सुरक्षा बलों और अभ्यर्थियों के बीच तीखी झड़प
झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में आए अभ्यर्थियों ने ‘विधानसभा घेराव’ का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे। विधानसभा परिसर के करीब पहुंचने पर पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा बैरिकेडिंग की थी। आक्रोशित छात्रों ने एक के बाद एक बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पानी की तेज बौछारें छोड़ीं और बाद में भीड़ पर आंसू गैस के 6 से अधिक गोले दागे, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की कार्रवाई और धक्का-मुक्की में कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों के चोटिल होने की भी सूचना है।
ये भी पढ़े- Ranchi में छात्रों का ‘आर-पार’ आंदोलन, कंटीले तार और बैरिकेड पार कर पहुंचे प्रदर्शनकारी
क्या हैं अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें?
अभ्यर्थी JSSC-CGL भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। परीक्षा कराने वाली विवादित एजेंसी से जुड़े सभी पूर्व एग्जाम को रद्द करने और जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है। सरकार द्वारा 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने के आश्वासनों के बावजूद छात्र सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड सीआईडी (CID) ने भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है।रांची प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए विधानसभा परिसर के आसपास के इलाकों में सुरक्षा सख्त कर दी है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़े- झारखंड में बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े छात्र





