
योगी सरकार की बड़ी छलांग!, 25 जिलों में एक साथ CM युवा हेल्पडेस्क शुरू
CM Yuva Helpdesk: मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 25 जिलों में ‘सीएम युवा हेल्पडेस्क‘ का आयोजन हुआ. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और प्रशिक्षण कार्यक्रम ने भाग लिया, जिसमें हजारों युवाओं ने मार्गदर्शन प्राप्त किया है.
यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने बताया कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में आयोजित यह वृहद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस महाआयोजन के दौरान कुल 1072 इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत आवेदन किया. यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार की नीतियों और योजनाओं से प्रेरित होकर युवा अब स्वरोजगार और उद्यम स्थापना की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
युवाओं को विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बताया कि गौतमबुद्धनगर, बाराबंकी, बांदा, औरैया समेत प्रदेश के 25 जनपदों में आयोजित इस कार्यक्रम में वित्तीय विशेषज्ञों और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रशिक्षणार्थियों को सीएम युवा योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, ऋण सुविधा, पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही युवाओं को उद्योग शुरू करने से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया.
आत्मनिर्भर बन रहा यूपी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को उद्यमशीलता से जोड़कर सरकार उन्हें रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है.




