बृहस्पति के प्रभाव से इन राशियों के अच्छे दिन, होगा जीवन सुखमय

Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति कल यानि 3 मई को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है।

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों का आकलन किया जाता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिष गणना के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 3 मई को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार देवगुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा करेंगे तो आइए जानते हैं गुरु के अस्त होने से किन राशियों केअच्छे दिन शुरू हो रहे है।

मेष राशि- 

मेष राशि वाले जातकों को वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में लाभ होगा। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

मिथुन राशि- 

नौकरी में प्रगति दिखाई देगी और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी।वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि- 

किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। निवेश करने से लाभ होगा।मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

वृश्चिक राशि- 

आय की स्थिति पर्याप्त रहेगी। किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।संपत्ति का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।मन प्रसन्न रहेगा।आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। संगीत में रुचि बढृ सकती है।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय की स्थिति पर्याप्त रहेगी। 

धनु राशि- 

कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी।किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Back to top button