गुरु वृहस्पति भाग्य चमकाएंगे, खूब बढ़ेगी सुख-समृद्धि..

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा सिंह राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा।

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों को लेकर आकलन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। हिन्दू धर्म में विष्णु जी की पूजा-आराधना गुरुवार के दिन करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विष्णु जी के पूजन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा सिंह राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी में अपने कार्य के साथ कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। आइए जानते हैं, 2 मई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… 

मेष राशि : मेष राशि वालों को आज आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करेंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। सिंगल जातकों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहना चाहिए। कोशिश करें।

वृषभ राशि : वृष राशि के जातकों को मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। निवेशों से धन हानि के संकेत हैं। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। सभी कार्य रुक-रुककर चलेंगे। कुछ लोगों को पैतृक प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों में जीत हासिल होगी।

मिथुन राशि : बिजनेसमेन को नए लोकेशन पर व्यापार शुरु करने का अवसर मिल सकता है। आज क्लाइंट आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। आज का दिन नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी शुभ है। कुछ जातक नई डिवाइस या घरेलू चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी।

कर्क राशि : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आज फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। सिंगल जातकों की लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। ऑफिस में ज्यादा टाइम बिताना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें एक-दूसरे से अपने इमोशन्स शेयर करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

कन्या राशि : कन्या राशि वाले आज नए वाहन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। जो जातक अपनी जॉब स्विच करना चाहते हैं, उन्हें आज अपनी जॉब प्रोफाइल अपडेट रखना चाहिए। इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के आज लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। कुछ जातकों को नई प्रॉपर्टी खरीदने का ऑफर मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। लव लाइफ में खुशियां आएंगी। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। 

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लेकिन आज निवेश से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। निवेश के नए अवसरों से धन लाभ होगा। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें और सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

धनु राशि : पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। हालांकि, कार्यों की नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

मकर राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आय के नए साधन बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आज जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों से भी मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

कुंभ राशि : कुछ जातक नया फ्लैट या घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आप क्रश से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपको पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे।  

मीन राशि : प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखें। जल्दबाजी में बड़े अमाउंट में धन खर्च न करें। आज जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सिंगल जातकों की नए लोगों से मुलाकात होगी।। धन का लेन-देन करते समय थोड़ा सतर्क रहें।

Back to top button