Weather Updates: मौसम का गजब खेल, कूलर-पंखा सब फेल; यूपी-बिहार में बरस रही आग

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। सुबह से ही ऐसा लगने लगता है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। इससे सामान्‍य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह 9-10 बजे से ही सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम हो जाती है।बच्‍चे और बुजुर्ग को तो अतिरिक्‍त सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

Weather Updates: मौसम ने भयंकर गर्मी का तल्‍ख तेवर दिखाना शुरू कर दिया हैं। मौसम विभाग ने पहले अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी। सुबह 10 बजे के बाद से ही सूरज दादा अपना भयानक तेवर दिखाना शुरू कर देते हैं। दोपहर होने से पहले ही गर्म हवा चलने लगती है, जिससे लू जैसे हालात बन जाते हैं। उच्‍च पर्वतीय इलाकों को छोड़ दिया जाए तो देश का अधिकांश हिस्‍सा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। बंगाल से लेकर ओडिशा, बिहार, उत्‍तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्‍यों में लगातार बढ़ते तापमान ने जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज करने लगे हैं।

हालांकि कुछ राज्यों में भारी बारिश ने मौसम खुशगवार जरूर कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि बिहार, पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में 28 अप्रैल तक लू की स्थिती बनी रह सकती है।

बिहार और यूपी में अगले तीन दिन लू का कहर
ओडिशा, बंगास और सिक्किम, कर्नाटक में अगले पांच दिन गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, आंध्र, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा में अगले पांच और कर्नाटक में 26 तक लू की स्थिति बनी रहेगी। तमिलनाडु में आज और पूर्वी और पश्चिम यूपी में 28 तक और कोंकण में 28 तक गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। 

दिल्‍ली-NCR में भी तापमान बढ़ने लगा है। दिल्‍ली के साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और विदर्भ में भी पारा ऊपर चढ़ने लगा है। अधिकांश जगहों पर हीट-वेव जैसे हालात हैं, जबकि कुछ जगहों पर सीवियर हीट-वेव के हालात पैदा हो गए हैं। बता दें कि ओडिशा में 15 अप्रैल और गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल से ही हीट-वेव की स्थिति है। वहीं, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

Back to top button