Eid-ul-Fitr 2024: भारत में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार

Eid-ul-Fitr 2024 : ईद-उल-फितर के लिए जहां दुनिया भर के मुसलमान तैयार हैं, वहीं हिंदुस्तान में भी इसके जश्न के लिए भारतीय बेकरार हैं। भारत में ईद का त्योहार 11 अप्रैल दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।

माह-ए-रमजान का 28 वां रोजा खत्म होते ही हर तरफ ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं मस्जिादों ईदगाहों व घरों की साफ सफाई के साथ सजावट का कार्य शुरू हो गया। चौराहों पर दुकानें सज गई है। कुर्ता पायजामा, जूता, चप्पल, कास्मेटिक दुकानों पर भारी भीड़ लग रही है। महीने भर से सुनसान पड़ी मार्केट व दुकानों पर पर ईद नजदीक आते ही रौनक लौट आई। सरल भाषा में समझें तो ईद की तारीख तय करने वाली इस रात को चांद रात भी कहा जाता है। भारत में अगर आज चांद नजर आया तब ईद कल यानी बुधवार (10 अप्रैल, 2024) को मनाई जाएगी, जबकि चांद नहीं दिखा तो इसे गुरुवार (11 अप्रैल, 2024) को माना जाएगा।

सऊदी अरब में इस दिन मनेगी ईद-

सोमवार, 8 अप्रैल को सऊदी अरब में शव्वाल क्रिसेंट मून नहीं देखा गया था, इसलिए ईद अल फितर बुधवार, 10 अप्रैल, 2024 को मनाई जाएगी। केरल एकमात्र भारतीय राज्य है जिसकी ईद-उल-फितर की तारीख सऊदी अरब में चंद्रमा के दर्शन के आधार पर निर्धारित की जाती है।

लखनऊ में शाम सात बजकर 15 मिनट, आगरा में शाम छह बजकर 19 मिनट और पटना में शाम पांच बजकर 49 मिनट पर नजर आ सकता है, बल्कि दिल्ली में चांद शाम सात बजकर 32 मिनट, नोएडा में शाम छह बजकर 32 मिनट, मुंबई में शाम सात बजकर 39 मिनटपर निकलेगा।

ईद से रमजान माह का अंत होता है और शव्वाल का महीना शुरू होता है। ईद से रोजे खत्म हो जाते हैं। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं, नमाज पढ़ते हैं और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें मीठी सेवइयां जरूरत बनाई जाती हैं।

Back to top button