
यूपी में अगले पांच दिनों तक जोरदर बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश आखिरकार हीटवेव के कहर से बाहर आ चुका है। यूपी का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। लखनऊ मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है।
आपको बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून के प्रवेश होते ही तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब पूरे उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। बात करें पिछले 24 घंटे के दौरान कहां कितनी बारिश दर्ज की गई तो सर्वाधिक बारिश बरेली में दर्ज की गई है, जहां पर 72.2 मिलीमीटर बारिश हुई। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक आज भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कल तेज बारिश होने के आसार हैं।
इन जिलों में आज बारिश के आसार
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में आज बारिश के आसार हैं।
आज इन जिलों में बादल रहेंगे
वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और बुलंदशहर में आज बादल रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान आज भी 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इन जिलों में आज बादल रहेंगे। हल्की बारिश के भी आसार हैं।
इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है
उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इन जिलों में बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी.
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी तटों पर अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में आज से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और कल से मौसम में और बदलाव आएगा। इसी वजह से 28 से 30 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, यूपी में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।





