लखनऊ पहुंचने से पहले हादसे का शिकार हुए दरोगा, खड़े डंपर में जा घुसी कार

लखनऊ के सरोजनीनगर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में डायल 112 मुख्यालय में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह की मौत हो गई। कानपुर से लखनऊ ड्यूटी के लिए आते समय उनकी वैगन आर कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी।

Lucknow: लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक दरोगा की मौत हो गई। हादसा दरोगा खेड़ा के पास हुआ, जहां कानपुर से लखनऊ आ रही तेज रफ्तार वैगन आर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दरोगा सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी के लिए कानपुर से लखनऊ आ रहे थे
पुलिस के मुताबिक, सत्येंद्र सिंह कानपुर नगर के सनिगवां कोयला नगर के रहने वाले थे और डायल 112 मुख्यालय में दरोगा के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह कानपुर से लखनऊ स्थित ड्यूटी के लिए कार से रवाना हुए थे।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के लिए उन्हें देर हो रही थी। इसी वजह से वह कार तेज रफ्तार में चला रहे थे। सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा के पास पहुंचने पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी।

यह भी पढ़ें…

हेल्थ केयर ट्रस्ट ने आयोजित किया हेल्थ केयर आइकॉनिक अवार्ड समारोह

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी तेज थी कि वैगन आर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र सिंह को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें…

Lucknow: गोमती पुस्तक महोत्सव का भव्य समापन, बिकीं 2.75 करोड़ की किताबें

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक दरोगा के परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

CM योगी ने नवचयनित पुलिसकर्मियों को बांटे नियुक्ति-पत्र, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Back to top button