16 दिसंबर तक इन राशि वालों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, चमकेगा भाग्य

नई दिल्ली। सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा हैं। उन्हें ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं जहां वह 16 दिसंबर तक रहेंगे।
ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।
आइए जानते हैं 16 दिसंबर तक किन राशियों पर रहेगा सूर्य का शुभ प्रभाव-
वृष राशि
मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
आय में वृद्धि होगी।
अफसरों का सहयोग मिलेगा।
परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
माता का सहयोग मिलेगा।
लाभ में वृद्धि की संभावना है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धन- लाभ होगा।
कन्या राशि
वाणी में मधुरता रहेगी।
परिवार का साथ मिलेगा।
कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा।
लाभ के अवसर मिलेंगे।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि
कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
भाइयों का सहयोग मिलेगा।
घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
माता का सहयोग मिलेगा।
वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
डिसक्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते। संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
