Bihar News: बिहार में पुल का स्‍लैब गिरने से हादसा; 9 मजदूरों के दबने की खबर, एक की मौत

Supaul News: सुपौल जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। बकौर पुल का एक हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि 40 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

बिहार के सुपौल जिले में आज सुबह बड़ा पुल हादसा हो गया। कोसी नदी पर बन रहे बकौर पुल का बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया है। घटना करीब सुबह सात बजे की बताई जा रही है। इस घटना में कई मजदूरों के दबने की खबर बताई जा रही है। वहीं एक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी डीएम कौशल कुमार ने खुद दी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं। दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत का सबसे बड़ा पुल बन रहा था
इसे भारत का सबसे बड़ा पुल बताया जा रहा है। यह 1200 करोड़ की लागत से बन रहा था। लेकिन आज सुबह निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिर गया। हादसे में कई मजदूर दब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल सात मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बतााया जा रहा है कि सुपौल के बकोर में यह पुल बन रहा है। सुबह सात बजे अचानक पुल का गार्डर भरभरा कर गिर गया। घटना के बाद कंपनी के सभी लोग फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि  पुल का जो निर्माण हो रहा है उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। पुल निर्माण जो मजदूर लगे रहते हैं, उन्हें सेफ्टी के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल के गार्डर के नीचे 15 के आसपास मजदूर दबे हो सकते हैं। कई लोगों को निकालकर मोटरसाइकिल से ही सुपौल इलाज के लिए पहुंचाया गया। लोगों ने पुल निर्माण कंपनी पर भी गंभीर आरोप लगाया है। और  कहा कि घटना के बाद कंपनी का कोई अधिकारी नहीं आया। यहां तक कि कोई छोटा स्टाफ भी नहीं आया है।

Back to top button