आठ हत्याकांडों पर DGP को ज्ञापन देने निकले स्वामी मौर्य, गोमतीनगर में पुलिस ने रोका

Swami Prasad Maurya: आठ मामलों में गिरफ्तारी की मांग, पुलिस मुख्यालय जाते समय गोमतीनगर में रोके गए स्वामी मौर्य

Lucknow: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार को डीजीपी को ज्ञापन सौंपने पुलिस मुख्यालय जा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गोमतीनगर स्थित पार्टी कार्यालय के पास ही रोक दिया। पार्टी के मुताबिक, मौर्य सुबह करीब 11 बजे पुलिस मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे।

आठ हत्या और हमले के मामलों का ज्ञापन में जिक्र
स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से डीजीपी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जुड़े आठ हत्या और जानलेवा हमले के मामलों को शामिल किया गया है। पार्टी का आरोप है कि इन मामलों में कई आरोपी नामजद हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ज्ञापन के माध्यम से संबंधित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामलों में प्रभावी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की जानी थी।

यह भी पढ़ें…

KGMU के नर्सिंग अधीक्षक लापता, कार मिल गई, पर वह अब भी गायब

किन मामलों को ज्ञापन में किया गया शामिल?
ज्ञापन में अयोध्या के कंदेला में श्रीराम लगन मौर्य हत्याकांड, गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड, कासगंज के पवन कोरी हत्याकांड, प्रतापगढ़ के अर्जुन गौतम हत्याकांड और बदायूं के राजेश कोरी हत्याकांड का उल्लेख है।

इसके अलावा सुल्तानपुर में मंगल कोरी और उनके परिवार पर हमले, प्रतापगढ़ के सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड और सुल्तानपुर के अखंडनगर में राजन पर हुए जानलेवा हमले को भी ज्ञापन में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi ने अदम्य साहसी व कर्तव्यनिष्ठावान पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
अपनी जनता पार्टी का कहना है कि इन मामलों में कार्रवाई में देरी से पीड़ित परिवारों में असंतोष है। पार्टी ने पुलिस प्रशासन से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के पुलिस मुख्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें गोमतीनगर में रोके जाने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से उन्हें रोके जाने के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़ें…

LDA ने किसानों का 50 गुना बढ़ाया मुआवजा,अब आएगी “प्रबंध नगर योजना”

Back to top button