
‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’ तेजस्वी की जुबान फिसली तो मांझी ने कसा तंज
Bihar: बिहार की सियासत में तेजस्वी यादव का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव से नाम लेने में चूक हो गई। उन्होंने दशरथ मांझी की जगह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का नाम ले लिया।
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, “जीतनराम मांझी के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित…”। उनके इतना कहते ही आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें टोका। इसके बाद तेजस्वी ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और दशरथ मांझी का नाम लेते हुए आगे का संबोधन जारी रखा।
जीतनराम मांझी ने किया पलटवार
तेजस्वी की इस चूक पर जीतनराम मांझी ने भी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए कहा, “नशा शराब में होता तो नाचती बोतल, ये नशा कुछ भी करा सकता है।”
मांझी के इस बयान को तेजस्वी यादव पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। बिहार की राजनीति में दोनों नेताओं के बीच पहले भी कई मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी होती रही है।
यह भी पढ़ें…
Bihar में बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; 14 घायल
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
तेजस्वी यादव के संबोधन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेजस्वी नाम लेने में गलती करते हैं और लोगों के संकेत देने के बाद तुरंत उसे सुधार लेते हैं।
हालांकि, तेजस्वी यादव की यह चूक कुछ ही क्षणों की थी, लेकिन जीतनराम मांझी की प्रतिक्रिया के बाद मामला राजनीतिक चर्चा में आ गया है।
‘जीतनराम मांझी के श्रद्धांजलि समारोह में…’:दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर फिसली तेजस्वी की जुबान, कहा- मैं मुसहर समाज के साथ हमेशा खड़ा हूं
राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आज पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुरुआत में 2 बार… pic.twitter.com/Jm3dD8wSND
— Om singh (@ompratapsingh0) August 17, 2026
यह भी पढ़ें…
SDM से थानाध्यक्ष तक… भरत तिवारी केस में 11 पर गैर-जमानती वारंट, मचा हड़कंप
कौन थे दशरथ मांझी?
दशरथ मांझी को बिहार में ‘माउंटेन मैन’ के नाम से जाना जाता है। गया जिले के गेहलौर गांव के रहने वाले दशरथ मांझी ने अकेले पहाड़ काटकर रास्ता बनाने का असाधारण काम किया था। उनके जीवन पर फिल्म भी बनाई गई थी, जिसके बाद उनकी कहानी देशभर में चर्चित हुई।
वहीं, जीतनराम मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दोनों के नामों की अदला-बदली ने बिहार की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें…





