OMG! जिम्बाब्वे के इस शख्स की हैं 16 पत्नियां और 151 बच्चे, अभी और है ख्वाहिश

मिशेक न्यानदोरे अपने परिवार के साथ

हरारे। आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बढ़ती हुई जनसंख्या है। बढ़ती जनसंख्या के इस विस्फोट से साउथ एशिया और अफ्रीका महाद्वीप के कई देश प्रभावित हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ अफ्रीका महाद्वीप के देश जिम्बाब्वे के एक शख्स का कहना है कि मेरा काम अपनी पत्नियों को शारीरिक रूप से संतुष्ट रखना और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पैदा करना है।

मिशेक न्यानदोरे नाम के 66 वर्षीय इस व्यक्ति की 16 पत्नियां हैं और वह अपनी 17वीं शादी करने की तैयारी कर रहा है। इस शख्स ने अब तक कुल 151 बच्चों को पैदा किया है। इसकी ख्वाहिश है कि ये 100 शादियां करे और 1000 संतानों को जन्म दे।

मिशेक बताते हैं कि इनकी कई पत्नियां बूढ़ी हो गईं हैं, जो उनकी सेक्स ड्राइव से मेल नहीं बैठा पाती। इस कारण उन्हें युवा महिलाओं से विवाह करना पड़ता है। मिशेक अपना ज्यादातर समय अपनी पत्नियों के बीच ही व्यतीत करते हैं।

Nyandoro says he is planning a 17th wedding
Michael Nayandore’ 16 wives

मिशेक का कहना है कि वह मरने से पहले अपने 1000 बच्चों को पैदा करना चाहते हैं। मिशेक और उनका विशाल परिवार जिम्बाब्वे के मशोनालैंड सेंट्रल प्रांत के बायर जिले में रहता है।

मिशेक न्यानदोरे का एक निश्चित शेड्यूल है, जिसमें वह हर रात अपनी 4 पत्नियों को शारीरिक तौर पर संतुष्ट करते हैं। एक इंटरव्यू में मिशेक बताते हैं कि “मेरे पास कोई नौकरी नहीं है, इसलिए मैं केवल अपनी पत्नियों को ही खुश करने का काम करता हूं। मेरे 150 बच्चे हैं, इस कारण मुझ पर कोई आर्थिक दबाव भी नहीं पड़ता। बच्चे ही काम-धंधा कर घर को चलाते हैं और मुझे गिफ्ट भी देते हैं।”

परिवार की आय का मुख्य स्त्रोत खेती है। मिशेक न्यानदोरे के 6 बच्चे जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। मिशेक की 13 बेटियों की अब तक शादी हो चुकी है। मिशेक ने अंतिम बार 2015 में अपनी शादी रचाई थी। अब 2021 में वे फिर से शादी करने की सोच रहे हैं।

Back to top button