
VIP दर्शन का बड़ा खेल! ऑनलाइन बुकिंग और भारी वसूली का दावा, जानिए पूरा सच…
Vrindavan Dham VIP Darshan: वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर हाल ही में जो खबर वायरल हुई थी, वह पूरी तरह भ्रामक है। एक खबरिया चैनल की वेबसाइट पर दावा किया गया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी और 501 रुपये चार्ज लिए जाएंगे।
इस पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी ने स्पष्ट किया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन पूर्णतः निशुल्क है और इसके लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था नहीं है।
कमेटी ने क्या कहा
मंदिर के सदस्य और सेवायत दिनेश गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि यह जानकारी पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी को इस वेबसाइट के बारे में रिपोर्ट भेज दी गई है और कमेटी द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
UP News: बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा; 12 पुलिस वालों को फंसाया…
VIP दर्शन की वास्तविक व्यवस्था
- एक गोस्वामी पांच यजमानों को वीआईपी दर्शन कराने की व्यवस्था कर सकते हैं।
- नववर्ष के मौके पर यह संख्या अस्थायी तौर पर 20 यजमान तक बढ़ाई गई थी, जो 20 जनवरी तक लागू रही।
- इसके बाद कमेटी ने पिछले नियमों को पुनः लागू कर दिया।
- दर्शन के लिए यजमानों को एक दिन पहले अपने गोस्वामी के माध्यम से पहचान पत्र भेजना होगा, जिसे गोस्वामी कार्यालय में जमा करेंगे।
- इस प्रक्रिया के बाद ही यजमानों को निशुल्क VIP दर्शन मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें…
इश्क, साजिश और गोकशी का जाल! प्रेमी के लिए पति की बर्बादी का ‘डेथ वारंट’
सोशल मीडिया और कार्रवाई
दिनेश गोस्वामी ने वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग और शुल्क की भ्रामक जानकारी को लेकर कमेटी को रिपोर्ट भेजी है। कमेटी अब इस पर सख्त कार्रवाई करेगी ताकि भक्तों को किसी तरह का भ्रम न हो।
मंदिर कमेटी ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों और मंदिर प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही VIP दर्शन की जानकारी लें और किसी भी वेबसाइट या ऑनलाइन पोर्टल पर पैसे न दें।
यह व्यवस्था भक्तों की सुविधा और मंदिर की पारंपरिक प्रथा को बनाए रखने के लिए की गई है, ताकि सभी लोग निशुल्क और सुरक्षित तरीके से ठाकुरजी के दर्शन कर सकें।
यह भी पढ़ें…





