विस चुनाव: यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में BJP, पंजाब में आप आगे; गोवा में टक्कर

नई दिल्ली। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव 2022 के मतगणना के रुझान आने शुरु हो गए हैं।
रुझानों के मुताबिक यूपी और उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिल रहा है जबकि पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी को बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है। इन राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।
यूपी चुनाव परिणाम: रुझानों पर डाले एक नजर
शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत की ओर बढ़ रही है। अब तक रुझानों में बीजेपी 232 सीटों पर आगे है और सपा 113 सीटों पर आगे है। बीएसपी 6 और कांग्रेस भी 5 सीटों पर आगे है।
करहल में द्वितीय राउंड में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9373 से आगे हैं जबकि कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझान
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे की घड़ी सामने आ गई है। राज्य विधानसभा की सभी 117 सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई।
शुरूआती रुझान में कांग्रेस 18 और आम आदमी पार्टी 84 सीटों पर आगे है। कैप्टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। भाजपा तीन और शिअद नौ सीटों पर आगे हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से पीछे चल रहे हैं।
उत्तराखंड के रुझान
उत्तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं।
