चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा को झटका, मेयर रविकांत शर्मा हारे

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम पर अगले पांच साल तक कौन काबिज़ रहेगा इसका पता कुछ ही देर में चल जाएगा। सोमवार सुबह नौ बजे से शहर के नौ केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर करीब 12 बजे तक लगभग सभी सीटों पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

आठ सीटों के नतीजे घोषित

अब तक आठ सीटों पर नतीजे आ चुके हैं, जिसमें से 4 पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। 2 पर भाजपा जीती है और दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी काफी आगे चल रही है और एक पर कांग्रेस आगे है।

मेयर रविकांत शर्मा और देवेश मौदगिल हारे 

भाजपा के लिए बेहद चिंता की बात है कि उनके मेयर रविकांत शर्मा अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने हराया है। वार्ड नंबर-17 से मेयर रविकांत शर्मा को 828 वोटों से हार मिली है।

शहर के पूर्व मेयर और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेश मोदगिल भी अपनी सीट हार गए हैं। वार्ड नंबर-21 में उन्हें आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह ने 939 वोटों से हराया।

भाजपा के खाते में आए दो वार्ड 

वार्ड 33 से भाजपा उम्मीदवार कंवर राणा जीत गए हैं। वार्ड नौ में भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद उम्मीदवार मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हरा दिया। वार्ड नंबर 25 से आप के उम्मीदवार योगेश धींगड़ा 315 वोटों से जीत गए हैं।

कांग्रेस के खाते में वार्ड नंबर पांच

कांग्रेस ने दूसरी सीट जीत ली है। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भारतीय जनता पार्टी की नीतिका गुप्ता को 2737 वोटों से हराया।

Back to top button