मछुआरे को मछली के पेट से मिली एक ऐसी चीज कि वो हो गया खुश, देखें वीडियो

कहते है अंधे को क्या चाहिए, दो आंखें। ऐसा ही हुआ एक मछुआरे के साथ जब उसको अपनी पकड़ी हुई मछली के पेट से एक ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर उसका दिल झूम उठा। दरअसल, मछुआरे को मछली के पेट से एक व्हिस्की की बोतल मिली, वह भी पूरी तरह से भरी हुई।
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मछली के पेट से एक सीलबंद व्हिस्की की एक बोतल मिलती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मछुआरा मछली को पहले काटता है, तभी उसे पेट के भीतर व्हिस्की की एक बंद बोतल मिलती है।
हालांकि, यह पता नहीं चला है कि ये दोनों मछुआरे खुले समुद्र में कहां थे, मगर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए काफी दिलचस्प था।
वीडियों के मुताबिक, मछुआरा टेबल पर रखकर मछली को काटना शुरू करता है। सबसे पहले वह उसके ऊपरी हिस्से को काटता है।
जैसे ही वह पेट को चीरता है, उसमें एस व्हिस्की की एक बंदल बोतल निकलती है। इसे देखते ही उस मछुआरे के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वह बोलत को हाथ में लेकर खिलखिला उठता है।
ये है वीडियो
वीडियो अब यूट्यूब के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल है। हालांकि, इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, यह कह पाना मुश्किल है, क्योंकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे फेक मान रहे हैं तो कुछ इसे सही भी मान रहे हैं।