भाजपा ने भी लगाई सेंध, दो वर्तमान व एक पूर्व विधायक पार्टी में शामिल

bjp join

लखनऊ/नई दिल्ली। उप्र विधानसभा चुनाव की बिसात पर पालाबदल का खेल जारी है। ताज़ा घटनाक्रम में भाजपा ने सपा व कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है।

सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा सीट से तीन बार के सपा विधायक हरिओम यादव व आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक डॉ.धर्मपाल सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।


दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उप्र के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व डॉ.दिनेश शर्मा की मौजूदगी में उक्त नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की।

कल कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या व कुछ अन्य विधयाकों के भाजपा से इस्तीफा देने के घाव पर इस ज्वाइनिंग ने पार्टी पर जरूर कुछ मरहम लगाया है।

वैसे पालाबदल के इस खेल में विभिन्न दलों के कुछ और विधायकों के भाजपा में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसमें ऊंचाहार के सपा विधायक मनोज पाण्डेय का नाम सबसे ऊपर है।

दरअसल, बताया जाता है कि यही वो सीट है जिसके कारण स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा छोड़ी है। स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे उत्कृष्ट मौर्या इस सीट से दो बार चुनाव लड़कर हार चुके हैं और इस बार भाजपा इस सीट पर दूसरा प्रत्याशी उतारने का मन बना चुकी है।

Back to top button