भारत में नहीं दिखेगा इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए दिन व समय

Surya Grahan 2021 (file photo)

नई दिल्ली। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इसी सप्ताह 04 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा है, लेकिन भारत में यह ग्रहण दृश्य नहीं होगा जिससे इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

हालांकि ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण चाहे जहां भी दिखे लेकिन असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 दिसंबर को पड़ने वाला ग्रहण अन्टार्कटिका, दक्षिण महासागर और अफ्रीकी महाद्वीप के कई देशों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण 2021 दिनांक एवं समय

भारतीय समयानुसार 04 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर बाद 03:07 बजे समाप्त होगा। यानी पूरा ग्रहण 4 घंटे 8 मिनट का होगा। वहीं ग्रहण का परमग्रास समय करीब दो मिनट रहेगा।

सूतककाल की सावधानियों की जरूरत नहीं

यह सूर्य ग्रहण चूंकि भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ग्रहण से 12 घंटे पूर्व और 12 घंटे बाद के समय को सूतक काल कहा जाता है।

सूतककाल में लोग मंदिर बंद रखते हैँ, भोजन करना, सहवास, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में बाहर न निकलने आदि के नियम होते हैं जो इस बार लागू नहीं होंगे। लोग आम दिन की तरह भी अपना सामन्य जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

Back to top button