अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

file photo

ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से अप्रैल का महीना खास होने वाला है। इस महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक वालों पर पड़ेगा। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा।

अप्रैल 2022 में ग्रहों का राशि परिवर्तन

07 अप्रैल 2022 को मंगल का कुंभ राशि में गोचर होगा।

इसके अगले दिन यानी 08 अप्रैल को बुध का मेष राशि में प्रवेश होगा।

12 अप्रैल को राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मेष राशि में और केतु का तुला राशि में गोचर होगा।

13 अप्रैल को गुरुदेव बृहस्पति का मीन राशि में गोचर होगा।

14 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा।

25 अप्रैल को बुध का वृषभ राशि में गोचर होगा।

27 अप्रैल को शुक्र का मीन राशि में गोचर होगा।

29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में गोचर होगा।

इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ-

मिथुन

अप्रैल का महीना मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।

इस समय आपकी राशि में शनि ढैय्या का प्रभाव बना है।

शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही आपको शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

इस महीने आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए समाचार मिल सकते हैं।

शादी-विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का स्थान परिवर्तन संभव है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा।

आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के तरक्की के योग बनेंगे।

इस समय आप खुद का कारोबार शुरू करने की सोच सकते हैं। घर में कोई महत्वपूर्ण चीज खरीद कर ला सकते हैं।

मकर

मकर राशि में शनिदेव विराजमान हैं। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शनि का राशि परिवर्तन धन के मामले में मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।

भाग्य में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको नए अवसरों का लाभ मिलेगा।

गुस्से पर काबू रखें।

डिसक्लेमर: उक्त आलेख के पूर्ण सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। कृपया सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Back to top button