दिसंबर का महीना इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, मिलेंगे नए अवसर

नई दिल्ली। दिसंबर का महीना कई राशि वालों के लिए खुशियों की बरसात करने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से भी दिसंबर महीना खास है।

इस महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसके चलते कई राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेगा हालांकि कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा।

दिसंबर माह में इस राशि वालों को मिलेगी खुशियां-

मेष-

दिसंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इस दौरान कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।

यात्रा से धन लाभ के आसार बनेंगे।

पार्टनरशिप के काम में मुनाफा हो सकता है।

कर्क

करियर में तरक्की मिल सकती है।

इस दौरान उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बनेंगे।

मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

इस महीने हाथ में आए अवसर का लाभ उठाने की कोशिश करें, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कार्यस्थल पर उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

यात्रा से लाभ के योग बनेंगे।

रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय शुभ है।

कन्या

कन्या राशि वालों के धन-धान्य में वृद्धि होगी।

इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

धन लाभ के योग बनेंगे।

नया काम शुरु करने के लिए समय उत्तम है।

वाहन व भवन सुख प्राप्त हो सकता है।

आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग बनेंगे।

डिसक्लेमर: आलेख में दी गई जानकारियों पर हमारा यह दावा नहीं है कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Back to top button