फ्रांस के पुरुषों को माना जाता है सबसे रोमांटिक, जानिए क्या है इसका कारण  

French are the best lovers in the world

फ्रांस के लोगों को प्यार, रोमांस और इंटीमेंसी के मामले में सबसे आगे समझा जाता है। खासकर फ्रांस की राजधानी पेरिस को ‘सिटी ऑफ लव’  कहा जाता है। बात यहां के पुरुषों की करें, तो दुनिया में फ्रांस के पुरुषों को सबसे रोमांटिक माना जाता है।

जानते हैं इसके कुछ कारण-

वे जानते हैं उनकी पार्टनर क्या चाहती है

फ्रांस बॉयज को पता है कि एक औरत को कब क्या चाहिए होता है।

एक बढ़िया वाइन का गिलास, एक खूबसूरत शाम या फिर सिर्फ तारीफ।

वे अपनी पार्टनर के मूड और पसंद का खास ख्याल रखते हैं।

उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि पार्टनर का दिल जीत सके।

फ्रेंच किस एंड बेस्ट लवर स्किल्स

फ्रेंच किस का नाम सुनते ही सभी के चेहरे पर एक स्माइल आ जाती है।

अब वैसे तो हर लवर अपने पार्टनर के साथ फ्रेंच किस ट्राई करता है लेकिन जिस चीज की शुरुआत ही फ्रांच से हुई हो, भला वहां के लोगों से बेहतर यह एक्ट कौन कर सकता है?

french kiss

स्टीरियोटाइप को फॉलो न करना

फ्रांसीसी पुरुष इस बात की ज्यादा परवाह नहीं करते कि वे कैसे दिखते हैं।

वे ‘माचो’ होना जरूरी नहीं समझते।

फ्रांस के पुरुष महिलाओं को सिर्फ किसी वस्तु यानी ऑब्जेट के रूप में नहीं देखते, बल्कि देवी की तरह मानते हैं।

इन पुरुषों को घर पर रहने वाले पति और पिता होने में भी कोई समस्या नहीं होती।

हर जगह पार्टनर को आगे रखना

फ्रांसीसी पुरुष इस बात का ख्याल रखते हैं कि उनकी लेडी किसी बात से हर्ट न हो जाए, इसलिए वे उनकी रिस्पेक्ट का खास ख्याल रखते हैं।

वे ‘लेडीज फर्स्ट’ में विश्वास करते हैं।

फिर चाहे, महिलाओं के लिए कार का दरवाजा खोलना हो, मिलने पर उनके हाथों को चूमना हो या फिर उन्हें यूं ही कॉम्पलीमेंट देना हो, फ्रांस के पुरुष पीछे नहीं हटते।

Back to top button