Box Office: ‘द वन’ ने रविवार को मचाया धमाल, ‘द पैराडाइज’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

The Vvan vs The Paradise: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ है, तो दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

वीकेंड के आखिरी दिन यानी पहले रविवार को दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया और दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में बंपर कमाई दर्ज की।

‘द वन’ का संडे को बड़ा धमाका

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन: Force of the Forrest’ ने अपने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म के ऑक्यूपेंसी रेट में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। रविवार को फिल्म ने भारत में नेट 14 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। इसके साथ ही तीन दिनों के वीकेंड में फिल्म का कुल डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड मार्केट में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और तीन दिनों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 43.15 करोड़ रुपये हो गया है। बिहार के बिहटा स्थित 400 साल पुराने वन देवी मंदिर की लोककथा और छठी मइया की आस्था पर आधारित इस रहस्यमयी कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- The Vvaan Review: रहस्य, लोककथा और सस्पेंस का अनोखा मेल, सिद्धार्थ-तमन्‍ना की केमिस्‍ट्री शानदार

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’

दूसरी ओर, श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार जारी है। 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित इस पीरियड ड्रामा में सुपरस्टार नानी, मोहनबाबू और राघव जुयाल के अभिनय की चौतरफा तारीफ हो रही है।

फिल्म ने रविवार को 15.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनिया भर की कमाई की बात करें तो ‘द पैराडाइज’ ने अब तक 138.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है।

इस फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से हाल ही में रिलीज हुई कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़े-Prahaar: ‘उज्ज्वल निकम’ की बायोपिक करने से क्यों डरे राजकुमार, KBC के मंच पर किया खुलासा

Back to top button