सुबह उठकर अपनाएं ये छोटी-छोटी आदतें, शरीर रहेगा स्वस्थ व मन प्रफुल्लित

power of meditation and yoga

हमारी जिंदगी में कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो रुटीन में शामिल होकर हमें ही नुकसान पहुंचाने लगती हैं। हालांकि हम चाहें तो उसे सकारात्मक आदत बनाकर जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।

आयुर्वेद में ऐसी ही कुछ आसान लेकिन जीवन बदलने वाली आदते हैं जो आप सुबह उठने पर अपनाएं तो आपका दिन और भी खूबसूरत बनेगा। इन्हें अपनाकर दिन शुरू होने से पहले आपको खुद को चार्ज करने में मदद मिलेगी।

​सुबह पानी पीएं

सुबह उठते ही सबसे पहले रातभर तांबे के बरतन में भरकर रखा एक ग्लास पानी पिएं। ये पानी पेट की परेशानियां दूर करता है। इससे सुबह शरीर के सारे टॉक्सिन बाहर फ्लश करने में मदद मिलती है।

शरीर को अंदर से करें साफ

सुबह उठकर मल त्याग जरूर करना चाहिए। इससे शरीर अंदर से साफ हो जाता है। शरीर को अंदर से साफ करेंगे तो पूरा दिन एक्टिव रहेंगे।

​जीभ करें साफ

जीभ को खुरच कर साफ कर लेना चाहिए। इससे रात भर मुंह में मरे हुए बैक्टीरिया हट जाते हैं और आपका मुंह साफ हो जाता है। ये आपके पाचन को और अच्छा करता है।

हाथों से करें सिर की मालिश

सुबह उठने के बाद ठंडे या गर्म तेल से अपने सिर की मालिश करें। इससे बालों की जड़े मजबूत हो जाएंगी और गंजेपन जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी।

योग करें

आयुर्वेद में सुबह उठकर व्यायाम करने का जिक्र है। योग या किसी भी तरह की एक्सरसाइज आपकी बॉडी को फ्लेक्सिबल और फिट रखती है। इससे आप पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव रहेंगे।

​आयुर्वेदिक चाय पिएं

अपनी आम चाय को आयुर्वेदिक या हर्बल चाय के साथ बदलें। सुबह खाली पेट आम चाय पीने से जलन, एसीडडिटी जैसी कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसकी जगह हर्बल चाय पिएं जो आपको और चुस्त कर देगी।

Back to top button